Women's Hockey5 World Cup: न्यूजीलैंड को हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत

रूतुजा पिसाल के चार और दीपिका सोरेंग के तीन गोल की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 11 . 0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया

Hockey

मस्कट, 26 जनवरी: रूतुजा पिसाल के चार और दीपिका सोरेंग के तीन गोल की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 11 . 0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. न्यूजीलैंड के लिये एकमात्र गोल दूसरे मिनट में ओरिवा हेपी ने किया. भारत के लिये दीपिका ने इसके 15 सेकंड के भीतर बराबरी का गोल दागा.

रूतुजा ने नौवे मिनट में गोल करके भारत को बढत दिलाई. इसके बाद मुमताज खान ने 10वें और 11वें मिनट में गोल किये. भारत का गोल करने का सिलसिला लगातार जारी रहा और मरियाना कुजूर ने 13वें और 14वें मिनट में दो गोल करके भारत को 6 . 1 से बढत दिलाई. यह भी पढ़े:  शोएब मलिक का बीपीएल कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म? मैच फिक्सिंग का लगा आरोप, एक ओवर में फेंके थे तीन नो-बॉल

रूतुजा (22वां मिनट) ने मैच में अपना दूसरा गोल किया जबकि तीन मिनट बाद दीपिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा. रूतुजा ने 26वें और 28वें मिनट में भी गोल किये. वहीं दीपिका ने 29वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की. भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\