जरुरी जानकारी | मारीशस के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में भारत: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और मारीशस प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझोते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। इस पहल का मकसद दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और मारीशस प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझोते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। इस पहल का मकसद दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाना है।

गोयल के हवाले से एक बयान में कहा गया कि प्रस्तावित भारत-मारीशस व्यापक आर्थिक सहयोग एवं भागीदारी समझौता (सीईसीपीए) वस्तु एवं सेवाओं के व्यापार में दोनों देशों के लिये फायदेमंद है।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

उन्होंने भारत-अफ्रीका परियोजना भागीदारी पर सीआईआई-एक्जिम बैंक डिजिटल सम्मेलन में कहा, ‘‘फिलहाल हमारे दुनिया के विभिन्न देशों के साथ अलग-अलग व्यापक भागीदारी समझौते हैं और हम मारीशस के साथ सीईसीपीए को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।’’

गोयल ने यह भी कहा कि हाल ही में भारत और दक्षिण अफीका सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) ने तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) को लेकर जल्दी बातचीत शुरू करने का निर्णय किया है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

एसएसीयू में बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और स्वाजीलैंड शामिल हैं।

तरजीही व्यापार समझौता, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से थोड़ा अलग है। एफटीए में दोनों पक्ष अधिकतम संख्या में उत्पाद पर शुल्क या तो कम करते हैं अथवा उसे समाप्त करते हैं। वहीं पीटीए में कुछ वस्तुओं के मामले में शुल्कों को खत्म किया जाता या फिर कटौती की जाती है।

मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में भारत को अफ्रीकी मुक्त व्यापार क्षेत्र के साथ काम करने में खुशी होगी।

गोयल ने यह भी कहा कि भारत कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी, बिजली संयंत्रों, पारेषण लाइन और रेल बुनियादी ढांचा के क्षेत्रों में ऋण सुविधा के जरिये अफ्रीका की मदद करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि जून 2020 तक भारत ने अफ्रीका में 40 देशों के लिये बहुत अनुकूल शर्तों पर 12.7 अरब डॉलर ऋण सुविधा की प्रतिबद्धता जतायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\