देश की खबरें | भारत ने विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान 141.93 लाख टन खाद्य तेल का आयात किया: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत का खाद्य तेल का आयात अक्टूबर में समाप्त विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान बढ़कर लगभग 142 लाख टन हो गया, जो आयात वर्ष 2002-03 में 43.65 लाख टन था। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त भारत का खाद्य तेल का आयात अक्टूबर में समाप्त विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान बढ़कर लगभग 142 लाख टन हो गया, जो आयात वर्ष 2002-03 में 43.65 लाख टन था। सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री साधवी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, ''तेल वर्ष (नवंबर-अक्टूबर) 2002-03 के दौरान भारत ने लगभग 43.65 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया, जो बढ़कर तेल वर्ष 2021-22 में 141.93 लाख टन हो गया।”

उन्होंने कहा कि खाद्य तिलहनों का घरेलू उत्पादन मामूली रूप से बढ़ा है। हालाँकि, जनसंख्या में वृद्धि और लोगों के जीवन स्तर में सुधार के कारण खाद्य तेलों की घरेलू खपत, मांग और इसके उत्पादन की तुलना में तेज़ गति से बढ़ रही है, यानी यह लगभग 10 लाख टन प्रति वर्ष बढ़ रहा है।’’

इसलिए, मंत्री ने कहा कि खाद्य तेलों का घरेलू उत्पादन, मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है और इस कमी को, जो वर्तमान में लगभग 55 प्रतिशत है, आयात के माध्यम से पूरी की जाती है।

वर्ष 2021-22 के दौरान घरेलू खाद्य तेल उत्पादन 116.5 लाख टन और आयात 141.93 लाख टन रहा। आंकड़ों से पता चलता है कि कुल खपत/मांग 258.43 लाख टन थी।

भारत मुख्य रूप से अर्जेंटीना, ब्राजील, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से खाद्य तेलों का आयात करता है।

एक अलग प्रश्न के उत्तर में, ज्योति ने कहा कि एक जुलाई, 2023 को केंद्रीय पूल में चावल का कुल स्टॉक 135.40 लाख टन के बफर स्टॉक मानदंडों के मुकाबले 253.49 लाख टन था, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत घरेलू आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड