देश की खबरें | भारत ने जी20 समूह की अपनी अध्यक्षता में 100वीं बैठक आयोजित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत जी20 की अपनी अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सोमवार को इस समूह की 100वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल भारत जी20 की अपनी अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सोमवार को इस समूह की 100वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत ने पिछले वर्ष एक दिसंबर को जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण की थी और सोमवार को इस समूह की वाराणसी में मुख्य कृषि वैज्ञानिकों की बैठक आयोजित हुई। यह भारत की अध्यक्षता में समूह की 100वीं बैठक है।

इसमें कहा गया है कि सोमवार को ही गोवा में दूसरे स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक, हैदराबाद में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर दूसरे कार्य समूह की बैठक और शिलांग में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पर नेताओं की बैठक आयोजित की जा रही है।

ज्ञात हो कि जी20 समूह की भारत की अध्यक्षता 30 नवंबर तक जारी रहेगी।

जी20 समूह में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इस समूह के 19 देशों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, इंडोनिशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।

जी20 समूह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का करीब 85 प्रतिशत और वैश्विक काराबार का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इस समूह में दुनिया की दो तिहाई आबादी आती है।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड