एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली, पांच जुलाई देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल मार्च निकाला : 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं।

रविवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 4,09,082 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। इस समय देश में 2,44,814 रोगियों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने SSLC परीक्षा केंद्रों से 32 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट को खारिज किया.

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह अब तक करीब 60.77 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।’’

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी रोगी भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में सामने आए मौत के 613 मामलों में 295 महाराष्ट्र से, 81 दिल्ली से, 65 तमिलनाडु से, 42 कर्नाटक से, 24 उत्तर प्रदेश से, 21 गुजरात से, 19 पश्चिम बंगाल से, 12 आंध्र प्रदेश से, नौ बिहार से, आठ जम्मू कश्मीर से, सात राजस्थान से, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना से पांच-पांच, गोवा तथा झारखंड से दो-दो और हिमाचल प्रदेश से एक मामला सामने आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).