एजेंसी न्यूज

भारत ने बांग्लादेश को मदद के तौर पर एक लाख मलेरिया रोधी गोलियां, 50,00 सर्जिकल दस्ताने दिये

बांग्लादेश मे अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 5,000 मामले सामने आये हैं और 140 लोगों की मौतें हुई हैं।

भारत ने बांग्लादेश को मदद के तौर पर एक लाख मलेरिया रोधी गोलियां, 50,00 सर्जिकल दस्ताने दिये

ढाका, 26 अप्रैल भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करते हुए रविवार को मलेरिया रोधी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने दिये।

बांग्लादेश मे अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 5,000 मामले सामने आये हैं और 140 लोगों की मौतें हुई हैं।

भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने बांग्लादेश को मेडिकल सहायता की दूसरी खेप भेजे जाने के मौके पर भारत-बांग्लदेश संबंधों के महत्व को रेखांकित करने के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर का जिक्र किया।

‘बीडी न्यूज 24 डॉट कॉम’ की खबर के मुताबिक दास ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने सहित चिकित्सा सामग्री बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक को सौंपे।

मंत्री ने कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में हमारे पड़ोसी देश (भारत) से मिली मदद का स्वागत है।’’

दास ने कहा कि इससे पहले भारत ने चिकित्साकर्मियों के लिये हेड कवर और मास्क दिये थे।

दास ने कहा, ‘‘हम आपके साथ हैं। हम हमेशा से आपके साथ हैं। हम आपके साथ थे और भविष्य में भी आपके साथ बने रहेंगे। घरों के अंदर रहें, सुरक्षित रहें। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस संकट से हम उबर जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).