देश की खबरें | भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र रहा है : आरएसएस प्रमुख भागवत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वह राजस्थान के बारां में अपने चार-दिवसीय दौरे के दूसरे दिन एक संवाद सत्र के दौरान एक स्वयंसेवक द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
वह राजस्थान के बारां में अपने चार-दिवसीय दौरे के दूसरे दिन एक संवाद सत्र के दौरान एक स्वयंसेवक द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
आरएसएस सरसंघचालक ने पुष्टि की कि भारत हमेशा से हिंदू राष्ट्र रहा है और इसे और अधिक उन्नत, सक्षम और मजबूत बनाया जाना चाहिए।
समाज को आरएसएस से जोड़ने के तरीके के बारे में उन्होंने कहा कि अजनबियों को परिचितों में, परिचितों को साथियों में और साथियों को स्वयंसेवकों में बदला जाना चाहिए।
भागवत ने स्वयंसेवकों के साथ शिव मंदिर परिसर के बाहर पौधारोपण अभियान में भी भाग लिया।
इस अवसर पर 51 पौधे लगाए गए और स्वयंसेवकों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।
उन्होंने सुबह बारां में मांगरोल रोड स्थित प्राचीन प्यारेराम मंदिर के दर्शन किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

