खेल की खबरें | भारत को विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमनप्रीत सिंह ने बुधवार को यहां पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पहला स्थान हासिल करके आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया जबकि महिलाओं ने स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

बाकू, 23 अगस्त अमनप्रीत सिंह ने बुधवार को यहां पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पहला स्थान हासिल करके आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया जबकि महिलाओं ने स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारत ने अभी तक इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। चीन ने 13 स्वर्ण पदक सहित 24 पदक जीते हैं ।

अमनप्रीत ने पुरुषों की स्टैंडर्ड पिस्टल में 577 अंक बनाए और वह कोरिया के रजत पदक विजेता ली गुनह्योक से तीन अंक आगे रहे। फ्रांस के केविन चैपोन ने कांस्य पदक हासिल किया।

हर्ष गुप्ता (573 अंक के साथ चौथे), अक्षय जैन (545) तथा अमनप्रीत की भारतीय टीम मामूली अंतर से पदक से चूक गई । वह 1695 अंकों के साथ चीन, जर्मनी और कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रही।

महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में तियाना (538 के साथ 11वें), याशिता शौकीन (536 के साथ 12वें) और कृतिका शर्मा (527 के साथ 14वें) व्यक्तिगत पदक नहीं जीत पाई लेकिन उन्होंने कुल 1601 अंकों के साथ टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। चीनी स्वर्ण पदक और अजरबैजान ने रजत पदक जीता।

इस बीच राजेश्वरी कुमारी ने महिला ट्रैप क्वालीफायर के पहले दिन 73 का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया और वह चौथे स्थान पर हैं। क्वालीफायर के बाकी बचे दो दौर गुरुवार को होंगे जिसके बाद छह खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाएंगे। फाइनल भी गुरुवार को ही खेला जाएगा।

इस ओलंपिक स्पर्धा में राजेश्वरी दो निशाने चूक गई थी। उन्होंने पहले तीन दौर में 24, 25 और 24 का स्कोर बनाया।

भारत की ही मनीषा कीर और प्रीति रजक ने क्रमशः 68 और 67 का स्कोर बनाया और पहले दिन के बाद वे 24वें और 41वें स्थान पर हैं। भारत की तीनों खिलाड़ियों का कुल स्कोर 208 है और वह टीम स्पर्धा में कांस्य पदक की दौड़ में हैं।

पुरुष और महिला व्यक्तिगत ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धाओं में पेरिस ओलंपिक के आठ कोटा स्थान दांव पर लगे हैं।

पुरुष ट्रैप में पृथ्वीराज टोंडिमान और ओलंपियन किनान चेनाई दोनों ने 72-72 का स्कोर बनाया। इस स्पर्धा में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय जोरावर सिंह संधू ने पहले दौर में 25 का परफेक्ट स्कोर बनाने के बावजूद तीन दौर में 68 अंक बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान