देश की खबरें | भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया: प्रज्ञा ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

उन्होंने भारत-पाक संघर्ष विराम को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि युद्ध बराबर के दुश्मन से लड़ा जाता है और एक कुत्ते से हाथी कभी युद्ध नहीं करता।

ठाकुर ने इंदौर में 'करणी सेना भारत' नामक संगठन की ‘‘प्रताप पराक्रम यात्रा’’ में शामिल होने के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा,‘‘पाकिस्तान के गोला-बारूद और आतंकवादी कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने जितने भी हथियार चलाए, वे हथियार भारत की सीमा के बाहर ही भस्म हो गए। वे एक आक्रमण नहीं कर पाए और भारत ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।’’

भाजपा नेता ने भारत-पाक संघर्ष विराम के संदर्भ में पाकिस्तान पर प्रहार किया और कहा,‘‘लोगों ने कहा कि यह क्या हो गया? युद्ध क्यों बंद कर दिया? अरे, युद्ध तो बराबरी वालों से लड़ा जाता है। एक कुत्ते से हाथी कभी युद्ध नहीं करता।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़े कर रहे हैं।

ठाकुर ने कांग्रेस के इतिहास को ‘‘देशद्रोह का इतिहास’’ करार देते हुए कहा कि यह इतिहास किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘हमारे देश की जनता चुन-चुन कर जवाब दे और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करे।’’

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट