जरुरी जानकारी | चालु वित्त वर्ष में भारत में दो प्रतिशत आर्थिक संकुचन का अनुमान: अमेरिकी वित्तीय फर्म की रपट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार के लॉकडाउन को और बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियों पर गहरा असर होगा। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज ने अपनी एक रपट में यह बात कही। उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत संकुचन का अनुमान जताया है।

मुंबई, एक जून सरकार के लॉकडाउन को और बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियों पर गहरा असर होगा। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्युरिटीज ने अपनी एक रपट में यह बात कही। उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दो प्रतिशत संकुचन का अनुमान जताया है।

बोफा सिक्युरटीज ने यह अनुमान लॉकडाउन के मध्य जुलाई तक खिंचने और आर्थिक गतिविधियों के अगस्त से फिर शुरू होने के आधार पर लगाया है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

गौर करने वाली बात यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भी वित्त वर्ष 2020-21 में देश की अर्थव्यवस्था सिकुड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि उसने कोई विशेष स्तर नहीं बताया है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत तक गिर सकती है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को फिर खोलना शुरू कर दिया है। हालांकि कोविड-19 से प्रभावित इलाके अब भी लॉकडाउन में हैं। यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में 60 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

बोफा सिक्युरिटीज ने कहा, ‘‘सरकार ने अर्थव्यवस्था को फिर खोलने के पहले चरण (अनलॉक 1.0) के साथ लॉकडाउन को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इस तरह अर्थव्यवस्था में एक महीने की नरमी का जीडीपी पर एक से दो प्रतिशत असर होगा।’’

वैश्विक ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि अब उसे देश की जीडीपी दो प्रतिशत संकुचित होने का अनुमान है, यह उसके पिछले अनुमान से 0.70 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान