एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट टीम पर यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

पोर्ट आफ स्पेन, 24 जुलाई भारतीय क्रिकेट टीम पर यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि शिखर धवन की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका जिसके बाद उन्होंने यह जुर्माना लगाया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियम 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’

धवन ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायरों जोएल विल्सन और लेस्ली रीफर, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगुइड ने ये आरोप लगाए।

भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).