एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 418 अरब डॉलर का निर्यात किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 418 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

जरुरी जानकारी | भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 418 अरब डॉलर का निर्यात किया

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 418 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को वित्त वर्ष 2021-22 के व्यापार आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2022 में देश ने 40 अरब डॉलर का निर्यात किया जो एक महीने में निर्यात का सर्वोच्च स्तर है। इसके पहले मार्च, 2021 में निर्यात का आंकड़ा 34 अरब डॉलर रहा था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 292 अरब डॉलर का निर्यात किया था। वर्ष 2021-22 में निर्यात आंकड़ा बड़ी बढ़त के साथ 418 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। गत 23 मार्च को देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात आंकड़े को पार कर लिया था।

गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में भारत का निर्यात बेहतर रहने का एक बड़ा कारण पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण, रसायन और फार्मा क्षेत्रों का बढ़िया प्रदर्शन रहा।

भारत ने सबसे ज्यादा अमेरिका को निर्यात किया और उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, बांग्लादेश एवं नीदरलैंड का स्थान रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्यात आंकड़ा 400 अरब डॉलर के पार पहुंचने को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा था कि यह आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में मील का पत्थर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).