एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत ने नौ दिसंबर तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यात किया: एआईएसटीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। उद्योग निकाय एआईएसटीए ने यह जानकारी दी है।

जरुरी जानकारी | भारत ने नौ दिसंबर तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यात किया: एआईएसटीए

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारत ने अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 5.62 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। उद्योग निकाय एआईएसटीए ने यह जानकारी दी है।

नवंबर में, सरकार ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी थी।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अनुसार, चीनी मिलों से 12.19 लाख टन चीनी निर्यात की खेप तय की गई थी, जिसमें से चालू विपणन वर्ष में नौ दिसंबर तक 5.62 लाख टन चीनी का भौतिक रूप से निर्यात किया जा चुका है।

उक्त अवधि में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सर्वाधिक चीनी का निर्यात किया गया है जिसके बाद बांग्लादेश, इंडोनेशिया, सोमालिया और अन्य का स्थान है।

इसमें कहा गया है कि करीब 5.22 लाख टन चीनी निर्यात प्रक्रिया के अधीन है या लदान के लिए तैयार है।

विपणन वर्ष 2021-22 में भारत ने रिकॉर्ड 111 लाख टन चीनी का निर्यात किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).