देश की खबरें | भारत-ईयू ने 2025 के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को रक्षा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया और इस साल के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को रक्षा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया और इस साल के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

वॉन डेर लेयेन के साथ वार्ता के बाद मीडिया को जारी बयान में मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को ‘स्वाभाविक और जैविक’ बताया और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों में भरोसा और साझे विश्वास पर आधारित है।

व्यापार और शुल्क पर ट्रंप प्रशासन की नीति को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच उन्होंने कहा कि हमने अपनी टीमों को परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता इस साल के अंत तक करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष निवेश संरक्षण समझौते के साथ-साथ भौगोलिक संकेतकों पर एक समझौते के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।

संपर्क के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईईईसी) को आगे ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि आईएमईईसी गलियारा वैश्विक वाणिज्य, सतत विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए एक इंजन साबित होगा।’’

प्रधानमंत्री ने वॉन डेर लेयेन और कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की भारत यात्रा को भी ‘अभूतपूर्व’ बताया।

मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के महत्व पर सहमत हैं।

उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को बढ़ाने और तेज करने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\