एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने घरेलू चरण का अंत इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के साथ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड को 2-1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग के घरेलू चरण का सकारात्मक अंत किया।

खेल की खबरें | भारत ने घरेलू चरण का अंत इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के साथ किया

भुवनेश्वर, 25 फरवरी कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड को 2-1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग के घरेलू चरण का सकारात्मक अंत किया।

सोमवार को पहले चरण में भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड से 2-3 से हार गई थी।

हालांकि मेजबान टीम ने मंगलवार को कलिंगा स्टेडियम में घरेलू चरण के अंतिम मैच में जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

​​हरमनप्रीत ने 26वें और 32वें मिनट में गोल किए जबकि कोनोर विलियमसन ने 30वें मिनट में इंग्लैंड के लिए गोल दागा।

पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। हालांकि भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस को भेदने की पूरी कोशिश की।

दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जिसके बाद विलियमसन ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।

हालांकि घरेलू टीम और उसके प्रशंसकों की खुशी उस समय बढ़ गई जब कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। भारत ने मैच के बाकी बचे समय में अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की तथा अपने घरेलू चरण के अभियान को पांच जीत और तीन हार के साथ समाप्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).