जरुरी जानकारी | कोविड-19 महामारी के बाद भारत अधिक मजबूत होकर उभरा: संजीव सान्याल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के बाद अधिक मजबूत होकर उभरा है और दुनिया ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोविड-19 महामारी के बाद अधिक मजबूत होकर उभरा है और दुनिया ने भी इस बात को स्वीकार किया है।

सान्याल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और भारत की वृद्धि दर चीन की तुलना में दोगुनी है।

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत आखिरकार बड़े मुकाम पर पहुंच चुका है और अब बड़ा सोचने की जरूरत है।

गत छह अक्टूबर को विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को एक प्रतिशत घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था।

रिजर्व बैंक ने भी हाल में वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है।

सान्याल ने कहा कि महामारी के दौरान सरकार ने एयर इंडिया का निजीकरण किया और देश के बैंकिंग क्षेत्र को साफ-सुथरा किया। उन्होंने कहा कि अनुबंधों का प्रवर्तन और जेल सुधार को अगले सुधारों के एजेंडा में शामिल होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड