देश की खबरें | भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता और देश की प्रगति संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी हुई है।

नयी दिल्ली, एक मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता और देश की प्रगति संपूर्ण मानवता के कल्याण से जुड़ी हुई है।

कनाडा के मरखम स्थित सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र, जहां सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया, में आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रतिमा भारत-कनाडा संबंधों का प्रतीक रहेगी।

मोदी ने भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा एक ‘‘बड़ी पहल’’ के रूप में प्रतिमा का अनावरण किए जाने संबंधी कदम का स्वागत किया।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत वह शीर्ष चिंतन है- जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात करता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपने साथ संपूर्ण मानवता के और पूरी दुनिया के कल्याण की कामना करता है।

उन्होंने कहा कि सतत विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत की आवाज संपूर्ण मानवता का प्रतिनिधित्व करती है।

मोदी ने कहा, ''हमारा कड़ा परिश्रम केवल हमारे लिए नहीं है। संपूर्ण मानवता का कल्याण भारत की प्रगति से जुड़ा हुआ है।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''कनाडा में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत रखने में ओन्टारियो स्थित सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र की भूमिका से हम सब परिचित हैं। आप अपने इन प्रयासों में कितना सफल हुये हैं, आपने किस तरह अपनी एक सकारात्मक छाप छोड़ी है, अपनी कनाडा यात्राओं में मैंने अनुभव किया है।''

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नये मुकाम पर खड़े भारत को उसकी हजारों वर्षों की विरासत याद दिलाने के लिए सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना की और गुजरात उस सांस्कृतिक महायज्ञ का साक्षी बना था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज आजादी के अमृत महोत्सव में हम वैसा ही नया भारत बनाने का संकल्प ले रहे हैं। हम सरदार पटेल के उस सपने को पूरा करने का संकल्प दोहरा रहे हैं।''

मोदी ने कहा कि सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में ''स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'' की प्रतिकृति इस बात को दर्शाती है कि भारत का अमृत संकल्प सिर्फ इसकी सीमाओं तक ही सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस संकल्प का प्रसार पूरी दुनिया में हो रहा है और दुनिया को जोड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें