खेल की खबरें | वैदेही, श्रीवल्ली के शानदार प्रदर्शन से भारत ने चीनी ताइपे को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा श्रीवल्ली भामिदीपती और वैदेही चौधरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चीनी ताइपे को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और शुक्रवार को यहां बिली जीन किंग कप एशिया-ओशनिया ग्रुप एक में प्ले-ऑफ स्थान की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
पुणे, 11 अप्रैल युवा श्रीवल्ली भामिदीपती और वैदेही चौधरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चीनी ताइपे को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और शुक्रवार को यहां बिली जीन किंग कप एशिया-ओशनिया ग्रुप एक में प्ले-ऑफ स्थान की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया।
इस जीत से भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
वैदेही ने फेंग एन लिन को हराकर दो मैचों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वैदेही ने दो घंटे नौ मिनट में 6-2, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज कर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे मैच में श्रीवल्ली ने टूर्नामेंट में अपना बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा और दुनिया की 207वीं रैंकिंग वाली जोआना गारलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
304वीं रैंकिंग वाली श्रीवल्ली ने दो घंटे 38 मिनट में 6-2, 7-6 (7-3) के स्कोर के साथ मुकाबला अपने नाम कर मेजबान टीम के लिए बराबरी सुनिश्चित कर दी।
दिन के अंतिम मैच में चीनी ताइपे की युगल जोड़ी यी त्सेन चो और फैंग-हसीन वू ने सुपर टाई-ब्रेक में एक घंटे 31 मिनट में अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी को 2-6, 6-4, 6-10 से हराया।
भारत शनिवार को कोरिया गणराज्य के खिलाफ जीत के साथ अपने क्वालीफिकेशन स्थान को पक्का करना चाहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

