एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इंडिया ए को हराकर इंडिया डी महिला चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हरफनमौला पूजा वस्त्राकर की 96 रन की रनों की पारी की मदद से इंडिया डी ने महिला चैलेंजर ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां इंडिया ए को 22 रन से हराकर अजेय रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

खेल की खबरें | इंडिया ए को हराकर इंडिया डी महिला चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा

विजयवाड़ा, सात दिसंबर हरफनमौला पूजा वस्त्राकर की 96 रन की रनों की पारी की मदद से इंडिया डी ने महिला चैलेंजर ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां इंडिया ए को 22 रन से हराकर अजेय रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की।

चार टीमों के फाइनल में इंडिया डी का गुरुवार को एक बार फिर इंडिया ए से सामना होगा। इंडिया डी ने लीग चरण के सभी मैच जीते है जबकि इंडिया ए ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल का टिकट कटाया। इंडिया ए, इंडिया बी और इंडिया सी के नाम एक-एक जीत है।

वस्त्राकर की 96 गेंद में इतने ही रन की पारी से इंडिया डी ने सात विकेट पर 219 रन बनाने के बाद इंडिया ए को 50 ओवर में सात विकेट पर 197 रन पर रोक दिया।

इंडिया डी के लिए बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किये और एक विकेट अपने नाम किया।

वस्त्राकर ने बल्ले से योगदान देने के बाद गेंद से भी कमाल करते हुए एक विकेट लिया।

भारत की सीनियर टीम को एकदिवसीय विश्व कप के लिए मध्यक्रम में बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाजी की जरूरत है और वस्त्रकार ने इस पारी से अपना दावा मजबूत किया।

देश के लिए दो टेस्ट, 10 एकदिवसीय और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुकी यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने इसके साथ ही तीन मैचों में पांच विकेट भी चटकाए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).