विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाने को लेकर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा है कि इस्लामाबाद में असुरक्षा की गहरी भावना है और इसने भारत एवं इसकी धर्मनिरपेक्ष छवि के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश रची है।

संयुक्त राष्ट्र, सात फरवरी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा है कि इस्लामाबाद में असुरक्षा की गहरी भावना है और इसने भारत एवं इसकी धर्मनिरपेक्ष छवि के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश रची है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर राजेश परिहार ने सोमवार को कहा कि इस्लामाबाद भारत के बारे में बार-बार झूठ बोल रहा है।

उन्होंने यूएनजीए में कहा, ‘‘मेरे देश के खिलाफ पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा की गई तुच्छ टिप्पणियों का जवाब देने के लिए मुझे इस मंच का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी। बार-बार झूठ का सहारा लेने की मानसिकता रखने वाले पाकिस्तान का इस तरह का बयान हमारी सहानुभूति का हकदार है। साथ ही, मेरे लिए, सही बात रखना महत्वपूर्ण है।’’

परिहार ने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि का चाहे जो कुछ भी मानना हो, केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर और लद्दाख सदा ही भारत का अक्षुण्ण एवं अभिन्न हिस्सा रहे हैं, अब भी हैं और हमेशा रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस प्रतिनिधि से कुछ नयी चीज की उम्मीद नहीं करते हैं, जो असुरक्षा की गहरी भावना रखता है तथा भारत एवं इसकी धर्मनिरपेक्ष छवि और मूल्यों के खिलाफ नफरत की साजिश रचता है।’’

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के लिए पांच अगस्त 2019 को भारतीय संसद द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।

शुरूआत में, परिहार ने सीरिया और तुर्किये में सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत, सीरिया और तुर्किये के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है तथा इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड