नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत ने मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में अरामको तेल कंपनी की इकाई को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत इस तरह के हमलों के खिलाफ सऊदी अरब की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन को मध्य प्रदेश के किसानों का समर्थन, दिल्ली के लिए कल करेंगे कूच.
उन्होंने कहा,‘‘हम 23 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में सऊदी अरामको तेल संयंत्र को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम ऐसे किसी भी हमले के खिलाफ सऊदी अरब की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं।”
श्रीवास्तव इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
पिछले साल भी कई सऊदी तेल इकाइयों पर ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर हमला किया गया था।
यमन के हुथी अलगाववादियों ने पिछले हफ्ते हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY