विदेश की खबरें | भारत दुनिया भर में सिख समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: प्रख्यात अमेरिकी सिख नेता जस्सी सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक प्रख्यात अमेरिकी सिख नेता का कहना है कि भारत सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह दुनिया भर में सिख समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
वाशिंगटन, 20 मार्च एक प्रख्यात अमेरिकी सिख नेता का कहना है कि भारत सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह दुनिया भर में सिख समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
‘सिख्स ऑफ़ अमेरिका’ के नेता जस्सी सिंह हाल ही में भारत की यात्रा से लौटे हैं। सिख प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए सिंह ने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी।
सिंह ने कहा कि वरिष्ठ भारतीय नेताओं के साथ हुई बैठक में उन्होंने इस बारे में चर्चा की कि कैसे सिख प्रवासी भारत की मदद कर सकते हैं और इसके विकास का हिस्सा बन सकते हैं।
उन्होंने कहा, ''हमें इस बारे में बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। विदेश मंत्री जयशंकर ने हमें बताया कि भारत सरकार सिख समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों।''
उन्होंने कहा, ''बैठक के दौरान हमने पंजाब में विकास और आर्थिक विकास के मुद्दे पर चर्चा की क्योंकि पंजाब में आतंकवाद के कारण बहुत नुकसान हुआ है।''
अमेरिका और कनाडा में रह रहे सिख समुदाय के एक वर्ग ने भारत में उनके साथ दुर्व्यवहार होने का आरोप लगाया था, लेकिन सिंह ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया ।
उन्होंने पीटीआई- को बताया, ''निश्चित तौर पर ऐसा नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि अन्य समुदायों की तरह सिखों के भी अपने मुद्दे हैं। सिखों को भारत के अन्य नागरिकों की तरह ही समान ही अधिकार प्राप्त हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

