खेल की खबरें | भारतीय कोच फुल्टन ने पाकिस्तान के खिलाफ खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशियाई चैम्पिंयस ट्राफी हॉकी मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उनके खिलाड़ी इसी तरह की लय जारी रखेंगे।

चेन्नई, 10 अगस्त भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने एशियाई चैम्पिंयस ट्राफी हॉकी मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि जापान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उनके खिलाड़ी इसी तरह की लय जारी रखेंगे।

भारत ने बुधवार को अपने अंतिम राउंड लीग मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त देकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। भारत को अभी तक किसी भी मैच में हार नहीं मिली है, टीम चार जीत और एक ड्रा से लीग तालिका में शीर्ष पर है और अब शुक्रवार को सेमीफाइनल में जापान से भिड़ेगी।

फुल्टन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमने बहुत अच्छी तरह से संयोजित खेल दिखाया। हमने चौथे क्वार्टर में कुछ मौके जरूर गंवाये लेकिन हमने कुल मिलाकर अच्छा किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक क्वार्टर में हमने अच्छी निरतंरता दिखायी जो हमने जापान के खिलाफ मैच के दौरान (चार अगस्त को 1-1 से ड्रा रहे मैच में) भी दिखायी थी। ’’

जापान बेहतर गोल अंतर के कारण पाकिस्तान से आगे रहकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, हालांकि दोनों टीमों के पांच-पांच अंक हैं। जापान का गोल अंतर माइनस दो और पाकिस्तान का माइनस पांच था।

बल्कि तीसरे स्थान पर रहने वाली कोरिया ने भी पांच अंक जुटाये थे लेकिन उसका गोल अंतर माइनस एक था।

फुल्टन ने जापान के खिलाफ सेमीफाइनल के बारे में कहा, ‘‘हमने जापान की तुलना में प्रत्येक क्वार्टर में सर्कल के अंदर काफी ज्यादा बार सेंध लगायी। इसलिये अब यह निरंतरता बरकरार रखने की बात होगी। ’’

पाकिस्तानी कोच मोहम्मद सकलेन ने बाद में शिकायत की कि भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर गलत तरीके से दिया गया जिससे मेजबान टीम ने कप्तान हरमनप्रीत की ड्रैग फ्लिक की बदौलत 1-0 से बढ़त बना ली।

सकलेन ने कहा, ‘‘हमने भारत के पहले पेनल्टी कॉर्नर के जरिये एक गोल गंवा दिया लेकिन यह हाथ से लगा था। दूसरे अंपायर ने सूचित किया कि यह पेनल्टी कॉर्नर नहीं था लेकिन दूसरे अंपायर ने इसे सुना ही नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस प्रक्रिया में रेफरल गंवा दिया। इस स्तर पर इस तरह की गलती नहीं हो सकती, विशेषकर तब जब हम दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेल रहे हैं। इसलिये अंपायरिंग के स्तर में सुधार की जरूरत है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनिरंतर रही है। ’’

मैच में अंपायरिंग के फैसले के बारे में पूछने पर फुल्टन ने कहा, ‘‘वीडियो रेफरल इसलिये ही होते हैं। पाकिस्तान के जिस गोल को अनुमति नहीं दी गयी थी, वह शरीर से लगा था। लेकिन कुछ गोल ऐसे होते हैं जिसे अंपायर मना नहीं कर सकते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\