एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत-चीन व्यापार बढ़कर 135.98 अरब डॉलर, व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

जरुरी जानकारी | भारत-चीन व्यापार बढ़कर 135.98 अरब डॉलर, व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

बीजिंग, 13 जनवरी भारत और चीन के बीच व्यापार 2022 में बढ़कर 135.98 अरब डॉलर के अबतक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 100 अरब डॉलर के पार हो गया।

चीन के सीमा शुल्क विभाग के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत-चीन व्यापार 2022 में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 135.98 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इससे पिछले साल यह आंकड़ा 125 अरब डॉलर था।

भारत में चीन का निर्यात सालाना आधार पर 21.7 प्रतिशत बढ़कर 118.9 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

दूसरी तरफ, भारत से 2022 में चीन को निर्यात सालाना आधार पर 37.9 प्रतिशत घटकर 17.48 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

इससे भारत के लिए व्यापार घाटा 101.02 अरब डॉलर रहा और यह 2021 के 69.38 अरब डॉलर के आंकड़ों को पार कर गया।

व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया है और भारत लगातार इस पर गंभीरता से चिंता जाहिर करता आया है।

इससे पहले 2021 में चीन के साथ भारत का व्यापार सालाना आधार पर 43.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 125.62 अरब डॉलर पर रहा था। उस साल दोनों देशों के बीच व्यापार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया था। उस साल व्यापार घाटा 69.56 अरब डॉलर रहा था, जब चीन से भारत में आयात 46.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 97.59 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

भारत का चीन को निर्यात 2021 में सालाना आधार पर 34.28 प्रतिशत बढ़कर 28.03 अरब डॉलर रहा था।

दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).