देश की खबरें | भारत, चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और चीन ने सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया और दोनों पक्ष संबंधों को "स्थिर और बहाल" करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमत हुए।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारत और चीन ने सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया और दोनों पक्ष संबंधों को "स्थिर और बहाल" करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमत हुए।

विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष सुन वेइदोंग के साथ वार्ता के बाद दी।

इसने कहा कि दोनों पक्ष दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं पुनः शुरू करने पर भी सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “ जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्टूबर में कज़ान में हुई बैठक में सहमति बनी थी, दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को स्थिर और बहाल करने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।”

इसने कहा, ‘‘इस संदर्भ में दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमापार नदियों से संबंधित जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों और अन्य सहयोग का प्रावधान पुनः शुरू करने को लेकर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र की शीघ्र बैठक बुलाने पर भी सहमति व्यक्त की।

इसने कहा कि दोनों पक्ष मीडिया और थिंक टैंक के बीच बातचीत सहित लोगों के बीच आदान-प्रदान को और अधिक बढ़ावा देने तथा सुविधाजनक बनाने के लिए उचित कदम उठाने पर सहमत हुए।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "वे दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए। दोनों पक्षों के संबंधित तकनीकी अधिकारी जल्द ही इस उद्देश्य के लिए एक अद्यतन रूपरेखा पर बातचीत करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड