एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडिया सीमेंट्स का पहली तिमाही में 73.58 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की कि अप्रैल-जून तिमाही में 73.58 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। इसका मुख्य कारण विक्रय मूल्य कम होना और मात्रा में कमी है।

जरुरी जानकारी | इंडिया सीमेंट्स का पहली तिमाही में 73.58 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

नयी दिल्ली, 7 अगस्त इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की कि अप्रैल-जून तिमाही में 73.58 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। इसका मुख्य कारण विक्रय मूल्य कम होना और मात्रा में कमी है।

इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (आईसीएल) ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 83.83 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय 5.12 प्रतिशत घटकर 1,436.74 करोड़ रुपये रह गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,514.35 करोड़ रुपये थी।

आईसीएल ने बयान में कहा, ‘‘आपूर्ति की कमी के कारण गंभीर प्रतिस्पर्धा की वजह से समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सीमेंट की बिक्री कीमत कम थी।

वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में आईसीएल का कुल खर्च तीन प्रतिशत घटकर 1,541.09 करोड़ रुपये रह गया।

समीक्षाधीन तिमाही में उसकी सीमेंट बिक्री 26.57 लाख टन रही, जो पिछली तिमाही में 27.85 लाख टन थी।

जून तिमाही में आईसीएल की कुल आय 5.29 प्रतिशत घटकर 1,443.87 करोड़ रुपये रह गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).