जरुरी जानकारी | इंडिया सीमेंट को जनवरी-मार्च तिमाही में 11.76 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिया सीमेंट को 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 11.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

नयी दिल्ली, 24 जून इंडिया सीमेंट को 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 11.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी ने 32.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | पंजाब की एलीट फोर्स को प्रशिक्षित करेंगे पूर्व-सेना अधिकारी गौतम गांगुली.

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बुधवार को कहा कि समीक्षावधि में उसकी परिचालन आय 26.62 प्रतिशत घटकर 1,176.40 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 1,603.36 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का कुल व्यय 1,253.09 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1,575.82 करोड़ रुपये के व्यय से 20.48 प्रतिशत कम है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 53.46 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में 25.26 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई बैठक में प्रति शेयर 60 पैसे लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\