एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोवैक्सीन के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण के लिये 26 हजार स्वयंसेवक जुटाने की राह पर भारत बायोटेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा बनाने वाली घरेलू कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 के अपने टीके ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण के नैदानिक (क्लीनिकल) परीक्षण के लिये देश भर में करीब 26 हजार स्वयंसेवक जुटाने का लक्ष्य पाने की राह पर है।

जरुरी जानकारी | कोवैक्सीन के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण के लिये 26 हजार स्वयंसेवक जुटाने की राह पर भारत बायोटेक

नयी दिल्ली, दो जनवरी दवा बनाने वाली घरेलू कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 के अपने टीके ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण के नैदानिक (क्लीनिकल) परीक्षण के लिये देश भर में करीब 26 हजार स्वयंसेवक जुटाने का लक्ष्य पाने की राह पर है।

कंपनी ने कहा कि पहले ही परीक्षण के लिये 23 हजार स्वयंसेवक उससे जुड़ चुके हैं।

कंपनी का यह बयान भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति के द्वारा आपातकालीन स्थिति में कोवैक्सीन के सीमित उपयोग की मंजूरी दिये जाने की सिफारिश के बाद आया है।

भारत बायोटेक के वैक्सीन के लिये यह सिफारिश के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के द्वारा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड के आपातकालीन उपयोग के आवेदन को मंजूरी दिये जाने के एक दिन बाद की गयी है।

भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट और फाइजर ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के पास अपने संबंधित टीकों के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिये आवेदन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 11:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).