एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत दिव्यांग चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर श्रीलंका में चल रही दिव्यांग चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली ।

देश की खबरें | भारत दिव्यांग चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में

नयी दिल्ली, 17 जनवरी भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर श्रीलंका में चल रही दिव्यांग चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली ।

लगातार चार जीत के साथ भारत अंकतालिका में शीर्ष पर है ।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाये । भारत के लिये जितेंद्र वीएन ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नरेंद्र मंगौर और सन्नी को एक एक विकेट मिला ।

पाकिस्तान के लिये सैफुल्लाह ने 51 गेंद में 58 रन बनाये ।

भारत के लिये राजेश कुमार ने 52 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाये । भारत ने सिर्फ 18 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बना लिये ।

भारत को अब शनिवार को इंग्लैंड से खेलना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).