खेल की खबरें | भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप के पहले मैच में पाकिस्तान को 5-2 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गुरुवार को यहां दशरथ स्टेडियम में ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान को 5-2 से हराकर सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया।
काठमांडू, 17 अक्टूबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गुरुवार को यहां दशरथ स्टेडियम में ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान को 5-2 से हराकर सैफ महिला चैंपियनशिप 2024 में अपना अभियान शानदार तरीके से शुरू किया।
पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम पहले हाफ तक 4-1 से आगे थी।
भारत ने तीन टीम के ग्रुप के शुरुआती मैच में जीत से तीन अंक हासिल किए। बांग्लादेश ग्रुप की तीसरी टीम है।
भारतीय कप्तान आशालता देवी ने देश के लिए 100वां मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की और स्ट्राइकर नगांगोम बाला देवी 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली देश की पहली महिला फुटबॉलर बनीं।
भारत के लिए ग्रेस डांगमेई (दो गोल), मनीषा, बाला देवी और ज्योति चौहान ने गोल किए जबकि पाकिस्तान के लिए सुहा हिरानी और कायला मैरी सिद्दीकी ने गोल दागे।
दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी अब तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर चार बार एक दूसरे से भिड़े हैं और सभी मुकाबलों में भारत विजेता रहा है।
दशरथ स्टेडियम में यह मुकाबला देखने के लिए काफी भीड़ मौजूद थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

