खेल की खबरें | मनिका की दोहरी जीत से भारत ने विश्व चैम्पियनशिप में हंगरी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मनिका बत्रा ने अपने दोनों एकल मैच जीते जिससे भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चैंपियनशिप में हंगरी को 3-2 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

बुसान, 18 फरवरी मनिका बत्रा ने अपने दोनों एकल मैच जीते जिससे भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चैंपियनशिप में हंगरी को 3-2 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

भारतीय पुरुष टीम को हालांकि ग्रुप चरण के अपने दूसरे मैच में पोलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

मनिका ने इससे पहले शुक्रवार को चीन के खिलाफ भी दोहरी सफलता हासिल की थी लेकिन भारतीय टीम को वह मुकाबला 2-3 से गंवाना पड़ा था।

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी मनिका को शुरुआती एकल मुकाबले में डोरा मदारास के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा लेकिन विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर काबिज मनिका ने 8-11, 11-5, 12-10, 8-11, 11-4 से जीत दर्ज की।

इसके बाद हंगरी की जॉर्जिना पोटा ने दूसरे एकल में श्रीजा अकुला को 11-3, 11-7, 9-11, 9-11, 11-8 से हराकर बराबरी कर ली।

शुक्रवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सन यिंगसा को हराने वाली अयहिका मुखर्जी ने बर्नाडेट बालिंट को 7-11, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

चौथे एकल में मदारास ने श्रीजा को 11-4, 11-6, 5-11, 11-7 से हराकर मुकाबले को रोचक बना दिया।

मनिका ने पोटा के खिलाफ अपना धैर्य बरकरार रखते हुए 11-5, 14-12, 13-11 से जीत हासिल की।

भारत को ग्रुप के अन्य मैचों में स्पेन और उज्बेकिस्तान का सामना करना है।

पुरुष वर्ग में पोलैंड के खिलाफ सिर्फ हरमीत देसाई भारतीयों में जीत दर्ज कर सके। उन्होंने दूसरे एकल में मैकी कुबिक को 12-10, 13-11, 9-11, 11-5 से हराया।

शरत कमल और मानव ठक्कर अपने-अपने एकल हार गए। हरमीत चौथा एकल खेलने के लिए लौटे लेकिन जैकब डायजस के खिलाफ 7-11, 7-11, 11-8, 12-14 से पराजित हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान