एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीलंका को हराकर भारत मिश्रित टीम बैडमिंटन के नॉकआउट चरण में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3 . 0 से हराया ।

खेल की खबरें | श्रीलंका को हराकर भारत मिश्रित टीम बैडमिंटन के नॉकआउट चरण में

बर्मिंघम, 30 जुलाई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में शनिवार को ग्रुप ए के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3 . 0 से हराया ।

पाकिस्तान को 5 . 0 से हराने के बाद भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके एक मैच बाकी रहते क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली ।

अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ने मिश्रित युगल में सचिन डियास और टी हेंडाहेवा को 21 . 14, 21 . 9 से हराकर भारत को 1 . 0 से बढत दिलाई ।

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने कंधे की चोट से उबरने के बाद पहला मैच खेलते हुए निलुका करूणारत्ने को 21 . 18, 21 . 5 से शिकस्त दी ।

आकृषि कश्यप ने सुहासनी विदानागे को 21 . 3, 21 . 9 से हराया ।

भारत पुरूष युगल और महिला युगल मैच भी खेलेगा।

आखिरी लीग मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).