खेल की खबरें | भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर्स में मालदीव को 5-0 से करारी शिकस्त दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां मालदीव को 5-0 से करारी शिकस्त देकर एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2023 के क्वालीफायर्स में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

अल खोबार (सऊदी अरब), चार अक्टूबर भारत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां मालदीव को 5-0 से करारी शिकस्त देकर एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2023 के क्वालीफायर्स में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

भारत की तरफ से कप्तान वनलालपेका गुइटे, ललमिंगछुआंगा फनाई, अमन, बॉबी सिंह और फीनिक्स ओइनम ने एक-एक गोल किया।

भारतीय टीम ने शुरू से ही हावी होकर खेलने की रणनीति अपनाई जिसमें वह सफल भी रही। उसके पास नौवें मिनट में ही गोल करने का मौका था लेकिन वह चूक गया। कप्तान गुइटे ने हालांकि जल्द ही भारत की तरफ से पहला गोल दाग दिया।

फनाई ने 24वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। भारतीय कप्तान के पास अपना दूसरा गोल करने का भी मौका था लेकिन मालदीव के पेनल्टी बॉक्स के पास से ली गई उनकी फ्री किक बार से टकरा गई।

भारत मध्यांतर तक दो गोल से आगे था। उसने दूसरे हाफ में भी शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 15 मिनट के बाद अपना तीसरा गोल भी कर दिया। टीम के लिए यह गोल अमन ने किया।

भारत को इसके आठ मिनट बाद हुजैफा अहमद दार के फाउल करने से पेनल्टी मिली जिसे बॉबी सिंह ने गोल में बदला। इसके कुछ मिनट बाद ही फीनिक्स ने 25 गज की दूरी से करारा शाट जमाकर भारत की तरफ से पांचवां गोल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\