देश की खबरें | भारत, बांग्लादेश सीमा बलों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमले रोकने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ोसी देश के अपराधियों द्वारा बीएसएफ कर्मियों पर हमले की घटनाओं को ‘‘न्यूनतम करने’’ के लिए संयुक्त प्रयास करने पर शनिवार को सहमत हुए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, नौ मार्च भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ोसी देश के अपराधियों द्वारा बीएसएफ कर्मियों पर हमले की घटनाओं को ‘‘न्यूनतम करने’’ के लिए संयुक्त प्रयास करने पर शनिवार को सहमत हुए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच महानिदेशक (डीजी) स्तर की द्वि-वार्षिक वार्ता चर्चा के संयुक्त रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर के साथ ढाका में समाप्त हुई।

बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ढाका के पिलखाना स्थित बीजीबी मुख्यालय में 5-9 मार्च के बीच आयोजित इस वार्ता के 54वें संस्करण के लिए बांग्लादेश की यात्रा की।

बीजीबी के डीजी मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां सिद्दीकी ने बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने उस एजेंडे को आगे बढ़ाया, जिसके लिए ‘‘दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने एक स्थायी और पारस्परिक रूप से लाभप्रद रिश्ते की नींव रखी थी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश के अपराधियों और बदमाशों द्वारा बीएसएफ कर्मियों पर हमले की घटनाओं पर दोनों पक्ष विशेष रूप से देर रात से सुबह के दौरान समन्वित गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमत हुए।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष मानव तस्करी के पीड़ितों की सहायता करने और देश के कानून के अनुसार जल्द से जल्द उनके बचाव और पुनर्वास की सुविधा प्रदान करने पर भी सहमत हुए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देश भारत की ओर से छह विकास कार्यों और बांग्लादेश की ओर से इतने ही विकास कार्यों के स्वीकृत डिजाइन को साझा करने पर भी सहमत हुए।

उन्होंने कहा कि सद्भावना के तौर पर बीएसएफ ने सीमा पार स्थित तमाबिल और सिलहट में उस देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की 18 कब्रों के संरक्षण के निर्माण के बीजीबी प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\