खेल की खबरें | मकाऊ को 5 . 0 से हराकर भारत बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप डी के शुरूआती मुकाबले में बुधवार को मकाऊ को 5 . 0 से हरा दिया ।
किंगदाओ (चीन), 12 फरवरी भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में ग्रुप डी के शुरूआती मुकाबले में बुधवार को मकाऊ को 5 . 0 से हरा दिया ।
पिछले सत्र में दुबई में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है । दूसरे और आखिरी ग्रुप मैच में बृहस्पतिवार को उसका सामना कोरिया से होगा ।
मिश्रित युगल टीम सतीश कुमार करूणाकरण और राष्ट्रीय खेल स्वर्ण पदक विजेता आद्या वरियाथ ने लोक चोंग लियोंग और वेंग चि एंग के खिलाफ पहला मैच 21 . 10, 21 . 9 से जीता ।
पुरूष एकल में 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने पांग फोंग पुइ को 21 . 16, 21 . 12 से हराया ।
मालविका बंसोड ने महिला एकल में हाओ वाइ वान के खिलाफ 21 . 15, 21 . 9 से जीत दर्ज की । चिराग शेट्टी और एम आर अर्जुन ने पुरूष युगल मुकाबले में चिन पोन पुइ और कोक वेन वोंग को 21 . 15, 21 . 19 से हराया ।
महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने एंग वेंग चि और पुइ चि वा को 21 . 10, 21 . 5 से मात दी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

