देश की खबरें | भारत, ऑस्ट्रेलिया ने संस्थानों की गतिशीलता बढ़ाने के लिए कार्य समूह गठित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष जेसन क्लेयर ने सोमवार को दोनों देशों में नियामक व्यवस्था की साझा समझ बनाने और संस्थानों की दो-तरफा गतिशीलता के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर एक कार्य समूह को स्थापित करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष जेसन क्लेयर ने सोमवार को दोनों देशों में नियामक व्यवस्था की साझा समझ बनाने और संस्थानों की दो-तरफा गतिशीलता के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर एक कार्य समूह को स्थापित करने की घोषणा की।

दोनों मंत्रियों ने कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की ।

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया ।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद (एआईईसी) की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता करते हुए धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एआईईसी संबंधों को आगे बढ़ाने और शिक्षा, कौशल विकास और अनुसंधान की प्राथमिकताओं में कार्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत प्रभावी मंच है।

उन्होंने आयुर्वेद, योग, कृषि जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अनुसंधान सहयोग बढ़ाने तथा कौशल प्रमाणन और खनन, लॉजिस्टिक (साजो-समान) प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने पर जोर दिया ।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने डिजिटल विश्वविद्यालय और गति शक्ति विश्वविद्यालय स्‍थापित किए हैं, जिसके लिए दोनों देश पाठ्यक्रम और अन्य पहलुओं को विकसित करने के उद्देश्य से मिलकर काम कर सकते हैं।

प्रधान ने ऑस्‍ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के वीजा के लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया।

बयान के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के मंत्री जेसन क्लेयर ने वीजा के लंबित मामलों में सहयोग करने और तेजी लाने का आश्वासन दिया।

प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों और कौशल संस्थानों द्वारा भारत में अपने परिसरों की स्थापना करने और भारतीय संस्थानों के साथ सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने का अनुरोध किया।

उन्होंने जेसन क्लेयर को इस वर्ष के अंत तक भारत की यात्रा करने का निमंत्रण भी दिया।

दोनों मंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक के तहत शिक्षा को एक प्रमुख स्तंभ बनाने के दृष्टिकोण से शिक्षण, कौशल और अनुसंधान में सहयोग का विस्तार करने पर भी सहमति व्यक्त की।

दोनों मंत्रियों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों देशों में नियामक समायोजन की साझा समझ बनाने और संस्थानों की दो-तरफा गतिशीलता के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर एक कार्य समूह को स्थापित करने की घोषणा की।

प्रधान ने इस बात को दोहराया कि भारत ज्ञान सेतु का निर्माण करने और परस्‍पर प्रगति और समृद्धि के लिए शिक्षा, कौशल और अनुसंधान में ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाद में प्रधान ने न्यू साउथ वेल्स में होमबुश वेस्ट पब्लिक स्कूल का दौरा किया और प्रारंभिक शिक्षा के सार्वभौमिकरण की अच्छी पहल एवं उत्तम रूपरेखा का जायजा लिया ।

शिक्षा मंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं वहां के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ चर्चा भी की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें