देश की खबरें | भारत ने दो सिख व्यापारियों की हत्या के दोषियों को पाकिस्तान से दंडित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने रविवार को पाकिस्तान से पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो सिख व्यापारियों की हत्या की ईमानदारी से जांच कराने और इस ‘‘निंदनीय’’ घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

नयी दिल्ली, 15 मई भारत ने रविवार को पाकिस्तान से पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो सिख व्यापारियों की हत्या की ईमानदारी से जांच कराने और इस ‘‘निंदनीय’’ घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को लगातार निशाना बनाए जाने पर पाकिस्तान के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बागची ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि पाकिस्तान सरकार अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, कल्याण का ख्याल रखेगी।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो सिख व्यापारियों सलजीत सिंह (42) और रणजीत सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। बागची ने कहा, ‘‘हमने पेशावर में अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा दो सिख व्यापारियों की निर्मम हत्या की खबर देखी है। अफसोस की बात है कि यह पहला ऐसा मामला या छिटपुट घटना नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि इस चौंकाने वाली और निंदनीय घटना पर भारतीय नागरिक संस्था और सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों द्वारा ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त की गई है। बागची ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को लगातार निशाना बनाए जाने पर पाकिस्तान सरकार के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम संबंधित अधिकारियों से मामले की ईमानदारी से जांच करने और इस निंदनीय घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान करते हैं।’’

पुलिस के अनुसार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों के हमले में दोनों व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गयी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और कल्याण का ध्यान रखेगी।’’ बागची दो सिख व्यापारियों की हत्या पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान