जरुरी जानकारी | भारत ने ओपेक देशों से तेल बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता देश भारत ने तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक से उपभोक्ताओं, उत्पादकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लाभ के लिए बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करने को कहा है।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल उपभोक्ता देश भारत ने तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक से उपभोक्ताओं, उत्पादकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लाभ के लिए बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करने को कहा है।

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नौ नवंबर को वियना में हुई छठी भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता में यह बात कही।

बैठक की सह-अध्यक्षता ओपेक के महासचिव हैसम अल गै़स और पुरी ने की।

बयान में कहा गया है, ‘‘बैठक में खुली और स्पष्ट चर्चा तेल और ऊर्जा बाजारों से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही। इसमें उपलब्धता, कीमत और स्थिरता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने उद्योग के लिए लघु, मध्यम और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के संबंध में चर्चा की तथा वैश्विक आर्थिक वृद्धि और ऊर्जा मांग में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही।’’

बयान में महासचिव के हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत और ओपेक के बीच संबंध आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि दुनिया वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, सस्ती ऊर्जा प्रदान करने और उत्सर्जन कम करने पर ध्यान दे रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\