जरुरी जानकारी | भारत, आसियान ने वस्तुओं में एफटीए की जारी समीक्षा पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और 10 देशों के समूह आसियान के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों क्षेत्रों के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए यहां बातचीत की।
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और 10 देशों के समूह आसियान के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों क्षेत्रों के बीच वस्तुओं के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए यहां बातचीत की।
भारत ने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा के लिए एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की आठवीं बैठक की मेजबानी की।
चार दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां संपन्न हुई।
इसकी सह-अध्यक्षता वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय की वरिष्ठ निदेशक सुगुमारी एस शनमुगम ने की।
बैठक में आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) देशों - ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
समिति का प्राथमिक उद्देश्य एआईटीआईजीए की जारी समीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए समझौते को आधुनिक बनाना है, ताकि इसे अधिक प्रभावी, उपयोगकर्ता-अनुकूल और व्यापार के लिए अनुकूल बनाया जा सके।
आसियान भारत के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार बना हुआ है, जो भारत के वैश्विक व्यापार का लगभग 11 प्रतिशत है।
वित्त वर्ष 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 121 अरब डॉलर था।
एआईटीआईजीए की अगली संयुक्त समिति की बैठक जून, 2025 में मलेशिया के कुआलालंपुर में होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

