देश की खबरें | भारत ने एशियाड के लिए महिला फुटबॉल टीम की घोषणा की, करिश्माई बाला देवी की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान और स्टार स्ट्राइकर बाला देवी की चार साल के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम में वापसी हुई, उन्हें शुक्रवार को आगामी एशियाई खेलों 2023 के लिए घोषित 22 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, 25 अगस्त पूर्व कप्तान और स्टार स्ट्राइकर बाला देवी की चार साल के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम में वापसी हुई, उन्हें शुक्रवार को आगामी एशियाई खेलों 2023 के लिए घोषित 22 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया।

बाला देवी भारत के लिए अंतिम बार 2019 में काठमांडो में दक्षिण एशियाई खेलों में खेली थीं। उनके शामिल होने से भारतीय टीम मजबूत होगी।

उन्हें 2005 से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव है। इस स्ट्राइकर ने अब तक भारत के लिए 46 मैचों में 36 गोल दागे हैं। 2020 में स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग क्लब रेंजर्स ने उनके साथ 18 महीने का अनुबंध किया था।

एशियाई खेलों में भारत ग्रुप बी में चीनी ताइपे और थाईलैंड के साथ है।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम:

बाला देवी, अस्तम ओरांव, ज्योति, मनीषा, रेनू, रितु रानी, संजू, संगीता बासफोर, एलंगबाम चानू, डालिमा छिब्बर, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, श्रेया हुडा, इंदुमती कथिरेसन, आशालता देवी, प्रियंगका देवी, एन सौमिया, स्वीटी देवी, आर संध्या, रंजना चानू, अंजू तमांग, प्यारी खाका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\