जरुरी जानकारी | भारत और ओमान के व्यापार मंत्री एफटीए वार्ता की प्रगति की समीक्षा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ओमान इस सप्ताह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मस्कट यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता की प्रगति की समीक्षा करेंगे। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारत और ओमान इस सप्ताह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मस्कट यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता की प्रगति की समीक्षा करेंगे। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यद्यपि प्रस्तावित समझौते के लिए वार्ता पूरी हो गई है, फिर भी ओमान ने कुछ उत्पादों पर अपने बाजार पहुंच प्रस्ताव में संशोधन की मांग की है।

भारत और ओमान ने समझौते के लिए पांचवें दौर की वार्ता 14 जनवरी को की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

इस समझौते के लिए बातचीत, जिसे आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है, औपचारिक रूप से नवंबर, 2023 में शुरू हुई।

ऐसे समझौतों में, दो व्यापारिक साझेदार परस्पर व्यापार की अधिकतम संख्या पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या खत्म कर देते हैं। वे सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने और निवेश को आकर्षित करने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “भारत-ओमान सीईपीए पर बातचीत जो कि अंतिम चरण में है, इस यात्रा के दौरान और भी तेज होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण, संतुलित, न्यायसंगत, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी सीईपीए पर बातचीत और संभावनाएं तलाश रहे हैं।”

गोयल 27-28 जनवरी को ओमान के वाणिज्य, उद्योग एवं निवेश संवर्धन मंत्री कैस बिन मोहम्मद बिन मूसा अल-यूसुफ के साथ संयुक्त आयोग की बैठक में भी भाग लेंगे।

संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक के लिए मंत्री के साथ एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है।

इस मौके पर गोयल के वित्त मंत्री और सीईपीए के लिए मंत्रिस्तरीय समिति के चेयरपर्सन सुल्तान बिन सलीम अल हब्सी और विशेष आर्थिक क्षेत्र एवं मुक्त क्षेत्र (ओपीएजेड) के लिए सार्वजनिक प्राधिकरण के अध्यक्ष शेख अली बिन मसूद अल सुनैदी से भी मुलाकात करने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान