माले, चार जून विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को कहा कि भारत और मालदीव ने सभी स्तरों पर प्रगाढ़ और घनिष्ट सहयोग विकसित किये हैं।
मुरलीधरन ने कहा भारत और मालदीव ने अपनी मजबूत विकास साझेदारी के अलावा राजनीतिक, प्रशासनिक, उद्यमशीलता और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत सभी स्तरों पर प्रगाढ़ व घनिष्ठ सहयोग विकसित किये हैं।
मुरलीधरन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मालदीव में हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा “अत्यधिक सार्थक” रही है और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
मुरलीधरन ने कहा, “विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ आज मेरी बहुत ही सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई। हमने साझेदारी के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी में तेज गति से चौतरफा प्रगति और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घनिष्ठ समन्वय को लेकर प्रसन्न हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई है।
मंत्री ने अपने प्रेस बयान में कहा, “भारत और मालदीव अपनी मजबूत विकास साझेदारी के अलावा राजनीतिक, प्रशासनिक, उद्यमशीलता और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित सभी स्तरों पर प्रगाढ़ एवं घनिष्ठ सहयोग विकसित किये हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY