देश की खबरें | एफटीए पर इस वर्ष हस्ताक्षर करने पर विचार कर रहे भारत एवं यूरोपीय संघ : वॉन डेर लेयेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा और दोनों पक्ष इस साल इसे अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा और दोनों पक्ष इस साल इसे अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

कुल 27 देशों के इस समूह की शीर्ष नेता ने एक ‘थिंक टैंक’ को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ जापान और दक्षिण कोरिया के साथ अपनी साझेदारी की तर्ज पर भारत के साथ भविष्य में रक्षा समझौते की संभावना तलाश रहा है।

वॉन डेर लेयेन की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी व्यापक वार्ता से पहले आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुनिया खतरों से भरी हुई है लेकिन मेरा मानना ​​है कि शक्तियों के बीच महाप्रतिस्पर्धा का यह आधुनिक संस्करण यूरोप और भारत के लिए अपनी साझेदारी को फिर से परिभाषित करने का एक अवसर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ और भारत इस चुनौती का एक साथ मिलकर सामना करने के लिए कई मायनों में अनूठी स्थिति में हैं।’’

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत की रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे सहयोग पर सीमाएं लगाने का समय नहीं है। यह क्षेत्रीय या वैश्विक चिंता के हर मुद्दे पर सहमति की तलाश में फंसने का समय नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह व्यावहारिक और महत्वाकांक्षी होने का समय है और आज की वास्तविकताओं के अनुरूप अपनी प्राथमिकताओं को फिर से संरेखित करने का समय है।’’

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार और प्रौद्योगिकी, सुरक्षा तथा संपर्क एवं वैश्विक भागीदारी के क्षेत्र में सहयोग यूरोपीय संघ एवं भारत की भागीदारी को अगले स्तर पर ले जा सकता है।

वॉन डेर लेयेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर कहा कि वह इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा। मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि यह आसान नहीं होगा।’’

लेयेन ने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि समय एवं दृढ़ संकल्प मायने रखता है और यह साझेदारी हम दोनों के लिए सही समय पर हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि हमने इस वर्ष इसे पूरा करने के लिए जोर देने पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सहमति व्यक्त की है। आप मेरी पूर्ण प्रतिबद्धता पर भरोसा कर सकते हैं कि हम इसे अंजाम देना सुनिश्चित करेंगे।‘’’

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने संपर्क सुविधा के बारे में कहा कि भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा भारत, अरब की खाड़ी और यूरोप को सीधे जोड़ने वाला एक आधुनिक सुनहरा मार्ग हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि 2025 यूरोप और भारत के बीच एक अविभाज्य साझेदारी बनाने का एक ऐतिहासिक अवसर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\