एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नॉटिघम में पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिये भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों पर मैच शुल्क का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाने के अलावा उनके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो-दो अंक भी काट दिये हैं।

खेल की खबरें | भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

दुबई, 11 अगस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नॉटिघम में पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिये भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों पर मैच शुल्क का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाने के अलावा उनके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो-दो अंक भी काट दिये हैं।

इन दोनों टीमों ने नियत समय में दो-दो ओवर कम किये थे जिसके बाद आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उन पर यह जुर्माना लगाया।

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिये तय किये गये नियमों के अनुसार नियत समय में एक ओवर कम करने पर टीम पर एक अंक का जुर्माना लगाया जाएगा।

आईसीसी के बयान के अनुसार भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी गलती स्वीकार की है और उन्होंने जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।

मैदानी अंपायर माइकल गॉ और रिचर्ड केटेलबोरोग, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर डेविड मिलन्स ने ये आरोप लगाये थे।

बारिश से प्रभावित पहला टेस्ट मैच ड्रा समाप्त हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).