देश की खबरें | भारत और कनाडा ने अहम क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और कनाडा ने सोमवार को सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 14 मार्च भारत और कनाडा ने सोमवार को सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

दिल्ली में भारत-कनाडा विदेश कार्यालय (मंत्रालय) परामर्श प्रारूप के तहत हुई एक बैठक में यह समीक्षा की गयी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘चर्चा सौहार्द्रपूर्ण एवं दोस्ताना रही। दोनों पक्षों ने राजनीति, सुरक्षा, व्यापार, निवेश , शिक्षा , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाणिज्य दूतावास एवं गतिशीलता जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।’’

उसने एक बयान में कहा, ‘‘वे इस बात पर सहमत थे कि दोनों देशों को संबंधों में रफ्तार को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए तथा द्विपक्षीय चर्चाओं एवं कार्यसमूहों की बैठकें बुलाते रहना चाहिए।’’

भारत ने कहा कि इस बैठक से परस्पर हित के क्षेत्रीय, बहुपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर मूल्यांकन के आदान-प्रदान का मौका मिला। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ दोनों पक्ष परिणामकारी विचार-विमर्श करते रहने पर सहमत हुए।’’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूरब) सौरभ कुमार ने किया जबकि कनाडाई पक्ष की अगुवाई वहां के उपविदेश मंत्री (वैश्विक विषय)मार्टा मार्गन ने की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\