जरुरी जानकारी | भारत और अफ्रीका को विकेंद्रीकृत वैश्वीकरण के लिए मिलकर कोशिश करनी चाहिए: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत एवं अफ्रीका को कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों से पार पाने और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए "विकेंद्रीकृत वैश्वीकरण" की खातिर मिलकर कोशिश करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं के बाधित होने पर कमजोर के साथ "ठगी" की जाती है।

नैरोबी, 14 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत एवं अफ्रीका को कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों से पार पाने और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए "विकेंद्रीकृत वैश्वीकरण" की खातिर मिलकर कोशिश करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं के बाधित होने पर कमजोर के साथ "ठगी" की जाती है।

जयशंकर ने यहां प्रतिष्ठित नैरोबी विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी स्मारक पुस्तकालय का जीणोद्धार किए जाने के बाद उसका शनिवार को उद्घाटन के दौरान यह टिप्पणी की। वह केन्या के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से तीन दिनों की यात्रा पर शनिवार को नैरोबी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने " कुछ सीमित देशों" पर निर्भर होने के खतरों को उजागर किया है।

विदेश मंत्री ने कहा, "जब आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित होती हैं और मांग आपूर्ति से ज्यादा होता है तो कमजोर देशों का ठगा जाना तय है।"

उन्होंने कहा, "अफ्रीका ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं कर सकता। और यह दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना के खिलाफ जाता है। मैं कहूंगा कि महामारी से मिली सीधी सीख है कि विकेंद्रीकृत वैश्वीकरण की को बढ़ावा दिया जाए।"

जयशंकर ने कहा, "भारत और अफ्रीका को विकेंद्रीकृत वैश्वीकरण के लिए मिलकर कोशिश करनी चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\