देश की खबरें | भारत दवा आपूर्ति के लिए अमेरिका का अपरिहार्य भागीदार: अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री बेसेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा ने शुक्रवार को कहा कि दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत अमेरिका का एक अपरिहार्य भागीदार है।

गांधीनगर, 18 अगस्त अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री जेवियर बेसेरा ने शुक्रवार को कहा कि दवा उत्पादों की आपूर्ति के लिए भारत अमेरिका का एक अपरिहार्य भागीदार है।

बेसेरा ने कहा कि उनके देश का एक शीर्ष अधिकारी अमेरिका में कैंसर सहित कुछ महत्वपूर्ण दवाओं की कमी के मुद्दे से निपटने के लिए जल्द ही भारत का दौरा करेगा।

बेसेरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब दवाओं की बात आती है तो हमारा भारत के साथ बहुत मजबूत और आश्रित संबंध है। हम भारत पर निर्भर हैं, भारत हम पर निर्भर करता है और जब यह सुनिश्चित करने की बात आती है कि दवाएं न केवल हमारे लोगों के लिए बल्कि दुनिया के लिए उपलब्ध हों तो हम दोनों मिलकर आगे बढ़ सकते हैं।’’

बेसेरा जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ-साथ अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए गांधीनगर में थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका कुछ कैंसर दवाओं की आपूर्ति में व्यवधान का सामना कर रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कैंसर की दवाओं की कमी को दूर करने के लिए उनकी भारतीय अधिकारियों या उद्योग जगत कारोबारियों से मिलने की कोई योजना है, बेसेरा ने कहा कि यही कारण है कि यूएस एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) आयुक्त रॉबर्ट कैलिफ जल्द भारत का दौरा करेंगे।

बेसेरा ने कहा, ‘‘क्योंकि हम किसी भी दवा की आपूर्ति में कोई कमी नहीं देखना चाहते हैं। कैंसर की कुछ दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान आया है। अमेरिका को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने में भारत एक अपरिहार्य भागीदार है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका ऐसी महत्वपूर्ण दवाओं के उत्पादन के लिए घरेलू क्षमता बढ़ाने पर विचार कर रहा है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जैसे मजबूत साझेदार हमारे लिए अपने लोगों को उनकी जरूरत की दवाएं उपलब्ध कराना संभव बनाते हैं।’’

भारत से आपूर्ति होने वाली दवाओं की गुणवत्ता के बारे में एक अमेरिकी समिति द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका चाहता है कि देश में बेची जाने वाली दवाएं सुरक्षित हों।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे देश में बिकने वाली दवाएं सुरक्षित और प्रभावी हों। अगर भारत यह सुनिश्चित करता है कि उनके पास ऐसी कंपनियां हैं जो उन मानकों को पूरा कर सकती हैं, तो हम उनके साथ काम करने के लिए बिल्कुल इच्छुक हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत की भूमिका का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं, लोग भी मानते हैं कि भारत कुछ दशक पहले की तुलना में एक अलग स्थान पर है। यही वह समय है जब भारत दिखा सकता है कि वह इस क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\