देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन ने ‘च्रदयान-3’ की सफलता के लिए इसरो की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया और कहा कि इस अंतरिक्ष एजेंसी को बनाने, विस्तार देने और इसके क्षमता निर्माण में छह दशक का समय लगा है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया और कहा कि इस अंतरिक्ष एजेंसी को बनाने, विस्तार देने और इसके क्षमता निर्माण में छह दशक का समय लगा है।

उसने उम्मीद जताई कि इसरो की असाधारण उपलब्धियां समाज में वैज्ञानिक चेतना को मजबूत करेंगी और युवाओं को विज्ञान में उत्कृष्टता प्राप्त करने को प्रेरित करेंगी।

इसरो के सफल चंद्रयान-3 मिशन पर ‘इंडिया’ द्वारा पारित संकल्प में कहा गया है कि दुनिया शनिवार को आदित्य-एल1 मिशन के प्रक्षेपण का उत्सुकता से इंतजार कर रही है।

प्रस्ताव में कहा गया, "हम इंडिया के घटक दल इसरो की वर्तमान और पूर्व की टीमों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हैं, जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। इसरो की क्षमताओं और क्षमताओं के निर्माण, विस्तार में छह दशक लगे हैं।"

इसमें कहा गया है कि चंद्रयान-3 ने दुनिया को रोमांचित कर दिया है, जो शनिवार को आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।

‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव में कहा गया, "हमें उम्मीद है कि इसरो की असाधारण उपलब्धियां हमारे समाज में वैज्ञानिक सोच की भावना को मजबूत करेंगी और हमारे युवाओं को वैज्ञानिक प्रयासों के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा देंगी।"

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी