देश की खबरें | कांग्रेस का ‘गाली गैंग’ बन गया है ‘इंडिया’ गठबंधन: नकवी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ कांग्रेस का ‘‘गाली गैंग’’ बन गया है।
नयी दिल्ली, छह मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ कांग्रेस का ‘‘गाली गैंग’’ बन गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सुशासन और स्थायित्व के कीर्तिमान के साथ अपने दो सफल कार्यकाल पूरे कर तीसरे की तरफ बढ़ चुकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर उस वक्त निशाना साधा है जब कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर ‘परिवार’ वाली टिप्पणी की थी।
नकवी ने आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ‘‘कांग्रेस का गाली गैंग’’ है तथा यह ‘हार की हताशा’ में कुतर्क कर रहा है।
उनका कहना था कि कांग्रेस हमेशा परिवार, प्रतिनियुक्ति या फिर रिमोट वाली सत्ता की सामंती सोच में लिप्त रही है।
नकवी ने दावा किया कि कांग्रेस के ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ के दायरे से बाहर मोदी सरकार के स्थायित्व और सुशासन संकल्प ने विपक्ष का गणित बिगाड़ दिया है और यही बदलाव ‘‘बेईमानी के बेखौफ़ बाहुबलियों’’ की बौखलाहट का कारण है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

