देश की खबरें | उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया।

देहरादून, 15 अगस्त उत्तराखंड में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन को वर्षभर भवन निर्माण सामग्री ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सीधे घर तक पहुंचाने के लिए एक 'खनिज प्रसंस्करण पोर्टल’ तथा दुर्गम इलाकों में गर्भवती महिलाओं को एयरलिफ्ट करने के लिए 'मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा सुरक्षा योजना’ जैसी कई घोषणाएं की ।

धामी ने राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को पाठय पुस्तकें हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यमों में निःशुल्क उपलब्ध कराने, राज्य के प्रमुख चौराहों और सड़कों का नामकरण राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों, साहित्यकारों और महान विभूतियों के नाम पर करने, राज्य में एकल और निराश्रित महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ शुरू करने की भी घोषणा की ।

उन्होंने कहा कि 'अग्निवीर योजना’ का विरोध प्रदर्शन में शामिल उन युवाओं पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएंगे, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या स्कूल एवं कालेजों में पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने गढ़वाल एवं कुमाउं, दोंनों क्षेत्रों में एक—एक पर्वतीय शहर को 'मॉडल सिटी’ के रूप में विकसित करने, मजदूरों के बच्चों के लिए मोबाइल स्कूल और मोबाइल आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या में वृद्धि करने, विकासनगर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन नगर 'हरिपुर' का ऐतिहासिक और पौराणिक स्वरूप बहाल करने तथा प्रदेश में राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत गांव के जनजातीय इलाकों में 'एकलव्य स्कूलों' की संख्या में वृद्धि करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा तथा एक से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए प्रतियोगियों के कारण रिक्त हुए पदों पर प्रतीक्षा सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योगों तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा इनके उत्पादों की बिक्री हेतु 'यूनिटी मॉल' स्थापित की जाएगी।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज पहले से कहीं अधिक संगठित, सशक्त और सुरक्षित हो रहा है। केदारनाथ पुनर्निर्माण तथा अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र ने उत्तराखंड में एक लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

उत्तराखंड के विकास के लिये पूर्ण रूप से समर्पित रहकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाने तथा देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाने जैसे कई काम तेजी से किए हैं।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को भी जल्द लागू किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया तथा पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू